फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   युवक ने पुल से छलांग लगाकर दी जान

युवक ने पुल से छलांग लगाकर दी जान

विज्ञापन
युवक ने पुल से छलांग लगाकर दी जान
गरनई में युवक ने पुल से लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

उधमपुर। गरनई इलाके में यूनिवर्सिटी कैंपस के नजदीक एक युवक ने पुल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।

दोपहर करीब 12 बजे शहर के आदर्श कालोनी मोहल्ले में रहने वाला 32 वर्ष का अंकुर गुप्ता कार से गरनई इलाके में यूनिवर्सिटी कैंपस के नजदीक पुल पर पहुंचा। वहां कार को पुल पर पार्क कर छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जब युवक को छलांग लगाते देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही कुछ लोग युवक को बचाने के लिए नाले में उतरे। कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद युवक को नाले के पानी से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed