फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   कुंए में डूबने से किसान की मौत

कुंए में डूबने से किसान की मौत

Fri, 30 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुंए में डूबने से किसान की मौत
उधमपुर/रामनगर। मजालता तहसील के बरयालता गांव में कुंए में डूबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे 35 वर्षीय रंजीत कुंए से पानी निकाल कर खेतों में डाल रहा था। इसी बीच जब किसान ने पानी निकालने का प्रयास किया तो अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं के अंदर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। जब काफी समय तक रंजीत घर नहीं पहुंचा तो सभी परेशान हो गए। खेत पर जाकर देखा तो कुछ पता नहीं चला। इसी बीच किसी ने कुएं में देखा तो शव तैरता हुआ पाया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर रामनगर के लडाना गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दो वर्षीय बच्चे की बावली में डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान विनिया मिन पुत्र बशारत अली निवासी लडाना के रूप में हुई है। शुक्रवार की दोपहर को बशारत अली के घर वाले रोटी खा रहे थे। इस बीच खेलते हुए उनका बच्चा विनिया पास में ही बावली तक पंहुच गया और जब तक वे उसे रोक पाते वह बावली में डूब गया। उन्होंने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला उप जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed