{"_id":"5c12acf142c7925ccd537f09","slug":"201544727793-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तीन हादसों में छह लोग घायल
जिला अस्पताल में उपचार के बाद एक घायल जीएमसी रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर एक घायल को जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार सुबह करीब आठ बजे रैंबल थाना क्षेत्र के मांड इलाके में जम्मू से उधमपुर की तरफ आ रही कार (जेके20-5335) जैसे ही मांड इलाके में पहुंची, अनियंत्रित होकर फोरलेन राजमार्ग पर पलट गई। कार के पलटने से उसमें सवार मनीश कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी टिकरी, जोगिंद्र सिंह पुत्र ठाकुर दास निवासी अरनास और वरुण पुत्र केदार नाथ निवासी मानसर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में यहां से जोगिंद्र सिंह को जीएमसी रेफर कर दिया गया। दूसरी दुर्घटना वीरवार शाम करीब चार बजे शहर के कैपरी इलाके में हुई। यहां एक ऑटो ने मोटरसाइकिल जेके02एपी-6552 को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तनवजोत सिंह पुत्र शत्तर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले ऑटो की तलाश शुरू कर दी। इन दोनों दुर्घटनाओं से पहले बुधवार देर रात को जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कुह नाला इलाके में कार के खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको भी अस्पताल पहुंचाया गया।