{"_id":"58446b944f1c1b0e2fa86844","slug":"19-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर पलटी, 19 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेटाडोर पलटी, 19 जख्मी
ब्यूरो/ डोडा
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला डोडा की तहसील भागवा में पड़ने वाले क्षेत्र शिलौत मेें यात्रियों से भरी मेटाडोर पलटने से 19 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग और पुलिस के जवानों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत बेहतर थी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क के दूसरी तरफ गहरी खाई है। सभी यात्री भाग्यशाली रहे कि मेटाडोर सड़क पर ही पलटी अगर खाई की ओर पलटती तो भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
घायलों की पहचान मनत सिंह (40) निवासी जुटवान, निजामुद्दीन (70) निवासी गनीका, रियाज अहमद (24) निवासी भागवा, साकशी देवी (11) निवासी सारस देसा, बशीर अहमद (30) निवासी मंजमी देसा, शंकर लाल (51) निवासी ललूर देसा, मो. हफीज (30) निवासी मनवाल, रियाज अहमद (25) निवासी मनवाल, हाशम दीन (50) निवासी बिमना, शतरू देवी (35) निवासी शींखली भागवा, फूल देवी (45) निवासी चुलास भागवा, मो. कासिम (30) निवासी कदलाल, आबिदा बेगम (30) निवासी भागवा, आतिफा बानो 1 वर्ष निवासी भागवा, बानो बेगम (55) निवासी धारौष, नूर मोहम्मद (45) निवासी बिमला, अली मो. (30) निवासी देसा ओर. शांति देवी (31) निवासी भागवा शामिल रहीं।
विज्ञापन