फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   एक साल से लापता युवक का कोई सुराग नहीं

एक साल से लापता युवक का कोई सुराग नहीं

Sun, 25 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एक साल से लापता युवक का कोई सुराग नहीं
उधमपुर। नगर के साथ लगते मियां बाग क्षेत्र में रहने वाले लाल का पुत्र कालू उर्फ शक्तिमान लगभग एक वर्ष से लापता है जिसको लेकर परिजनों द्वारा पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन आज तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा दिहाड़ी पर कार्य करता था और लगभग एक वर्ष पूर्व वह घर से काम करने के लिए निकला था और लौट कर नहीं आया। उनका कहना है कि उन्होंने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की कि उनके बेटे को प्राथमिकता के आधार पर ढूंढा जाए। पुलिस का कहना है कि पुलिस की ओर से युवक को ढूंढने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हर क्षेत्र में उसकी फोटो भेज दी है। जैसे ही उनके बेटे का कोई सुराग लगता है उसे तलाश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed