{"_id":"5c1a9083bdec2256ae0cb3bc","slug":"151545244803-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिब में शौच के लिए निकला युवक लापता
बाहर से बंद घर के दरवाजे को परिवार ने पड़ोसी को बुलाकर खुलवाया
रातभर जिब और आसपास में की तलाश, कुछ पता नहीं चला
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के जिब इलाके में मंगलवार रात को संदिग्ध हालत में एक युवक लापता हो गया। बताया जाता है कि वह शौच के लिए कमरे से बाहर निकला। लेकिन लौट कर नहीं आया। काफी देर होने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।
जानकारी अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे राकेश कुमार (24) शौच के लिए घर से बाहर शौचालय की तरफ गया। लेकिन नहीं लौटा। काफी देर बाद भी जब वह नहीं आया, तो परिवार के सदस्यों ने बाहर जाकर देखना चाहा। इस दौरान पता चला कि दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी को बुलाकर बाहर से दरवाजा खुलवाया। इसके साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी। पूरी रात युवक को जिब व आसपास के इलाकों में तलाश किया गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। सुबह करीब आठ बजे परिवार के सदस्य पुलिस स्टेशन रैंबल पहुंचे और पूरी बात बताई।
...तो मोबाइल, पर्स भी लेकर जाता
परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि जब युवक घर से बाहर गया था तो अपना पर्स व मोबाइल घर में ही छोड़ गया। अगर वह अपनी मर्जी से गया होता, तो मोबाइल व पर्स भी साथ लेकर जाता। जब घर से बाहर गया तो उसने कपड़े भी साधारण पहने थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।