{"_id":"5abe813d4f1c1bc5618b49ab","slug":"151522434365-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीर गुलाबन के जंगल में लगी आग, काबू पाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीर गुलाबन के जंगल में लगी आग, काबू पाना हुआ मुश्किल
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के लोअर मीर गुलाबन के जंगल आग की चपेट में आ गया है। शाम चार बजे से पूरे जंगल में आग फैल चुकी है और वन विभाग की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है, लेकिन घंटों प्रयास करने के बाद भी इसमें कामयाबी नहीं मिली है।
भीषण गर्मी के दौरान अक्सर जंगलों में आग लगने के मामले सामने आते हैं, लेकिन इस बार पहला मामला मार्च में ही सामने आ गया है। पंचैरी के लोअर मीर गुलाबन के जंगल में शाम करीब चार बजे अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है और कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना संभव नहीं हो रहा है। रात तक कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे, लेकिन इसमें किसी प्रकार भी कामयाबी नहीं मिली थी। रात तक आधे से ज्यादा जंगल में आग लग चुकी है और आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।