फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   15 injured in road accident

सड़क हादसे में 15 घायल

Mon, 06 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी Updated Mon, 06 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
15 injured in road accident
accident - फोटो : graphic

चिनैनी बस स्टैंड के पास मेन चौक पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक मेटाडोर एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास एक दुकान से जा टकराई। बताया गया है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


मेन चौक काफी व्यस्त स्थान है। यहां हर रोज भारी संख्या में लोग खड़े रहते हैं, लेकिन रविवार को हादसे के दौरान कई लोग इधर-उधर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ने एक खाली जगह देखकर एक दुकान के बाहर जाकर गाड़ी को टकरा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को हीरानगर से सुद्धमहादेव जा रही एक मेटाडोर जब चिनैनी के पुराने अस्पताल के पास पहुंची तो चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, पर ब्रेक नहीं लगा। चालक ने काफी सूझबूझ से गाड़ी को एक दुकान के बाहर टकराकर रोका। इस हादसे में गाड़ी में सवार 15 यात्री घायल हो गए, जनमें से 12 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को स्थानीय लोगों की मदद से चिनैनी के सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में राम दास, दिनेश कुमार, राम मूरती, सागर चंद, राम लाल, मोहन लाल, रामो देवी, नीलम देवी, तिलक राज, जगन नाथ, बाबू राम और सोनू  शामिल हैं। सभी तहसील हीरानगर चढ़वाल व कड़याला के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed