फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   लापता युवक का शव हुआ बरामद

लापता युवक का शव हुआ बरामद

विज्ञापन
लापता युवक का शव हुआ बरामद
उधमपुर/जिब। जिब के फंतियाल गांव से करीब 15 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता युवक का शव बुधवार शाम को सेना के गोल्फ ग्राउंड के तालाब से प्राप्त हुआ। शव मिलने के बाद सेना ने इसकी सूचना पुलिस के साथ परिवार को भी दी। जांच में पता चला है कि सेना के गोल्फ ग्राउंड में ही युवक अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रख दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 दिसंबर की रात को शौच के लिए घर से बाहर निकला राकेश कुमार घर से गायब हो गया था। लंबे समय तक जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने 19 दिसंबर को राकेश कुमार के गुम होने की शिकायत पुलिस स्टेशन रैंबल में दर्ज करवाई थी। 15 दिन से परिवार के सदस्य व पुलिस राकेश कुमार को तलाश कर रही थे, लेकिन राकेश कुमार का कुछ पता नहीं चल रहा था। जानकारी अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे सेना के गोल्फ ग्राउंड में स्थित तालाब में शव को तैरता हुआ पाया गया। जब शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई और साथ ही परिवार के सदस्यों को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले करेगी। साथ ही पता लगाएगी कि रात को घर से गायब होने के बाद राकेश कुमार सेना के गोल्फ ग्राउंड में कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस को जांच में पता चला है कि राकेश कुमार गोल्फ ग्राउंड में अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed