फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   मायके वालो मार्ग बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन

मायके वालो मार्ग बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
मायके वालो मार्ग बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन
उधमपुर। मजालता तहसील के थलोड़ा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को मायके वालों ने ससुराल वालों से शव को अपने कब्जे में लेने के बाद धार रोड को बंद कर प्रदर्शन किया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि लंबे समय से महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था और परेशान होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। तहसीलदार व एचएचओ मजालता ने मौके पर पहुंच कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान मायके वालों व ससुराल वालों के बीच मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को ज्योति देवी निवासी थलोड़ा मजालता ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। पता चलने पर पति ने उसे उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल उधमपुर में पोस्टमार्टम के बाद जब शव को मजालता में पहुंचा तो दोपहर करीब ढाई बजे अचानक ही महिला के पिता मदन लाल ने परिजनों व गांववालों के साथ शव लेकर धार रोड पर पहुंच गए और रोड पर शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन शुरू होते ही दोनों तरफ जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। इसी बीच महिला के ससुराल वाले भी पहुंचे और देखते ही देेखते नौबत मारपीट पर आ गई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने के बाद एसएचओ मजालता नरेंद्र सिंह व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया। मदन लाल ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इसके बारे में कई बार बेटी ने बताया था और सबने कई बार ससुराल वालों को समझाया था, लेकिन फिर भी कोई नहीं माना और उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। परेशान होकर शुक्रवार को बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। उनकी बेटी की मौत के पूरी तरह से ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। उनकी मांग है कि सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस व तहसीलदार ने परिवार को आश्वासन दिया कि इसकी पूरी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद सभी मार्ग से हट गए और शव को संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed