{"_id":"5a945e7c4f1c1b3c718b738b","slug":"131519672956-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी सी भूल लगा देती लाखों की चपत ।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थोड़ी सी भूल लगा देती लाखों की चपत ।
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। आजकल कई अज्ञात फोन लोगों को बैंक कर्मी होने की बात कहकर आधार कार्ड व एटीएम कार्ड की डिटेल मांगते हैं, लेकिन असल में वह कोई बैंक कर्मी नहीं बल्कि ठग होते हैं। जो फोन के जरिए उनका खाता बंद होने व डिटेल न देने पर पैसे नहीं मिलने की बात कहते हैं । कुछ लोग तो उनके झासें में आ जाते हैं लेकिन कुछ सतर्क हो जाते हैं कोई भी जानकारी उन्हें नहीं देते।
ऐसा ही एक मामला सोमवार को प्रकाश में आया, जिसमें थोड़ी सी भूल से लाखों रुपये की चपत लग सकती थी, लेकिन अंतिम समय पर एक रिश्तेदार ने कोई भी डिटेल शेयर करने से रोक लिया। गांव डोगरा के बब्लू कुमार ने बताया कि उन्हें तीन बार एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि उनकाबैंक खाता बंद हो जाएगा, या तो जल्द से जल्द आधार कार्ड की डिटेल दें और या फिर एटीएम की डिटेल दें। उन्होंने एटीएम की डिटेल शुरू से दी ही थी कि फोन से बात कर रहा व्यक्ति कोर्ड तक पहुंच गया और वह भी दे देता लेकिन अंतिम समय में उसका एक रिशतेदार आ गया जिसने यह डिटेल देने से मना कर दिया जिससे उसका खाता खाली होने से बच गया। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत से उन्होंने मजदूरी करके पैसे कमाए थे। उसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर अपना खाता देखा। स्थिति सामान्य होने के बाद बब्लू की जान में जान आई।