फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   तीन मंजिला मकान में लगी आग, जलकर राख ।

तीन मंजिला मकान में लगी आग, जलकर राख ।

Sun, 02 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
तीन मंजिला मकान में लगी आग, जलकर राख ।
तीन मंजिला मकान में लगी आग
विज्ञापन

चिनैनी तहसील के लोअर मादा क्षैत्र का मामला, सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी। तहसील के लोअर मादा में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह चिनैनी तहसील के लोअर मादा में सुरत सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घर के मालिक ने कहा कि आग कैसे लगी, इसका कुछ पता नहीं। अचानक आग लगने से घर के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वही प्रशासन की और से जायजा लेने के लिए पटवारी को मौके पर भेजा गया। उधर, लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को जल्द पर्याप्त मुआवजा दिया जाए, ताकि उसे राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed