फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime

बरमीन में नाले से तेंदुए का शव बरामद

विज्ञापन
crime
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के बरमीन इलाके में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से तेंदुए का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उधमपुर पहुंचाया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोग नाले के पास से होकर गुजर रहे थे। अचानक उन्होंने नाले में तेंदुए को लेटे हुए देखा। इसको देखकर लोग डर गए। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी। लोगों के पहुंचने के बावजूद तेंदुआ एक ही स्थान पर लेटा रहा। लोगों को इससे कुछ शक हुआ। पास जाकर देखा तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। इस पर वाइल्ड लाइफ टीम को सूचित किया। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और शव को उठाकर उधमपुर ले गई। उधमपुर में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed