{"_id":"67af9a9122d71dd5b1007523","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-120412-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चक्का इलाके में ऑटो खाई में गिरा, चालक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चक्का इलाके में ऑटो खाई में गिरा, चालक की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
रामबन। राजगढ़ तहसील के चक्का इलाके में शुक्रवार शाम को एक थ्री व्हीलर ऑटो के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजगढ़ तहसील के चक्का इलाके में तीन लोगों को ले जा रहा एक ऑटो सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।
इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि तीनों घायलों को पीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। वहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को भी खाई से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए पीएचसी राजगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक ऑटो चालक की पहचान बिहारी लाल पुत्र बलदेव सिंह निवासी बिब्रोटक, राजगढ़ जिला रामबन के रूप में की है। पुलिस ने तीन घायलों की पहचान बोध राज (45), पुत्र शेर सिंह निवासी गांव चक्का, राज कुमार, (46) पुत्र शेर सिंह निवासी गांव डुगा और रविदास (55) पुत्र शेर सिंह निवासी डुगा के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए पुलिस पोस्ट, काश्तीगढ़, डोडा में कानून मामला दर्ज किया है।