{"_id":"673ba03a1d069e452106c814","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-117410-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तेजधार हथियार से सास की हत्या, पत्नी और साली गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तेजधार हथियार से सास की हत्या, पत्नी और साली गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। तहसील के किआ इलाके में दामाद ने सास, पत्नी और साली पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उसकी सास की मौत हो गई, जबकि पत्नी और साली गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात शांति देवी पत्नी शोंकू राम निवासी किआ तहसील रामनगर पर उसके दामाद सुरेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने तेज धार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी सास की जान चली गई। पत्नी ललिता देवी और साली अंजू देवी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। उसने शव को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर होने पर पत्नी को जम्मू रेफर कर दिया गया है। मृतका के शव को पोस्टर्माटम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान एसडीपीओ रामनगर की देखरेख में थाना प्रभारी रामनगर की टीम ने रामनगर और आसपास के इलाकों में कड़ी तलाशी ली और अपराध में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि हमले के बाद तीनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन शांति देवी की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने जांच के बाद 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। हमले के पीछे सही कारणों की जांच को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
फोटो सहित