{"_id":"676cb1b0946317087b0a688e","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-118643-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 23.14 ग्राम हेरोइन समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 23.14 ग्राम हेरोइन समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। जिला पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुशर्रफ उर्फ रैम्बो निवासी वार्ड नंबर चार चिनैनी के रूप में हुई है।
चिनैनी पुलिस की तरफ से ट्रैफिक चेकिंग ड्यूटी के दौरान उक्त आरोपी को पकड़ा गया, जो पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध अवस्था में हाईवे की विपरीत लेन की ओर चला गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इस पर थाना चिनैनी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है। उधर, एसएसपी कुलबीर सिंह की देखरेख में रामबन पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंद्रकोट थाना पुलिस की एक टीम ने चंद्रकोट इलाके में वाहन चेकिंग नाका लगाया था। वहां चेकिंग के दौरान जब एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया तो इसमें सवार एक यात्री के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हबील यासीन निवासी तरामा, कुंजर जिला बारामुला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में मामला दर्ज किया गया है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन