{"_id":"673fa9054af15e30af083a04","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-117543-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिंदा जली महिला के मामले में सौतन पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिंदा जली महिला के मामले में सौतन पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में बीते 11 नवंबर की तड़के बादात द्राबशाला में एक मकान में आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले को उन्होंने हत्या के मामले में बदल दिया।
वीरवार को शाम डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. इशान गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि उस दिन जो मामला सामने आया था, वह संदिग्ध था लेकिन जांच करने के बाद हमें अभी तक यह जानकारी मिल रही है कि यह हत्या का मामला है। इसमें उसी की सौतन ने हत्या की है। उन्होंने बताया कि खुर्शीद अहमद की दो बीवियां थीं, जिसमें एक आसमा और दूसरी नाजिया बेगम थी। इसमें आसमा बेगम ने इन तीनों यानी नाजिया बेगम उसके बच्चे आमना बानू और रिजान को बंद कमरे में जला दिया था। उन्होंने बताया कि जौसे ही 11 नवंबर की सुबह पांच बजे सूचना मिली कि इस तरह का हादसा बादात में हुआ है, तो पहली फुरसत में मामला संदिग्ध दर्ज कर लिया गया। उसके बाद जांच शुरू कर दी गई। आसमा बेगम बीमार थी। उसे ऐसा लगा था कि नाजिया डायन है और उसी ने जादू किया है, जिस पर वह उसे पसंद नहीं करती थी। कारण कि वह कभी भी उसे मार देगी, इस डर के चलते ही उसने नाजिया को मारने की योजना बनाई। पूछताछ में उसने बताया कि योजना के तहत छह नवंबर को ही उसने पेट्रोल सहित और कुछ वस्तुएं लाकर रखी। 10 नवंबर को वही सिर्फ घर में थी। नाजिया बच्चों के साथ थी, कहवा चाय बनवाई, जिसमें कुछ बेहोशी की दवाई मिलाई और नाजिया ने पी ली। पूरा रात देखती रही कि वह कब बेहोश होगी। सुबह चार बजे के करीब पेट्रोल और केरोसिन डाल कर खुद बाहर गई और कुंडी लगा दी। कुंडी लगाने के बाद कमरे में आग लगा दी। कुछ देर के बाद वह चिल्लाने लगी, लेकिन उसे ध्यान नहीं रहा कि कमरे की कुंडी लगी रही। इस बीच लोग भी आए लेकिन तब तक वह जल चुके थे। इसी योजना के तहत यह हत्या की गई। आसमा पुलिस गिरफ्त में है।