{"_id":"6ada634c51854a82a10163da","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-142047-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नर्सिंग देव इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अंतरराज्यीय प्रतियोगिता ‘तरंग’ में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नर्सिंग देव इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अंतरराज्यीय प्रतियोगिता ‘तरंग’ में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
रामनगर। नर्सिंग देव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज उधमपुर के विद्यार्थियों ने श्री माता वैष्णो देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 22 अक्तूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दो दिवसीय कार्यक्रम ‘तरंग’ का आयोजन किया गया।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और दूसरे संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को इस अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों की तैयारियां संस्थान के चेयरमैन एवं ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एंड कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार महाजन तथा प्रशासनिक अधिकारी जिया लाल शर्मा के मार्गदर्शन और निगरानी में करवाई गईं। संस्थान प्रबंधन ने विद्यार्थियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है।