{"_id":"6ada64d30aaf9d7069089a9f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142062-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: करवा चौथ को लेकर रंग- बिरंगी चूड़ियों से सजने लगी दुकानें, कश्मीरी चूड़ियों की सबसे अधिक मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: करवा चौथ को लेकर रंग- बिरंगी चूड़ियों से सजने लगी दुकानें, कश्मीरी चूड़ियों की सबसे अधिक मांग
विज्ञापन
करवा चौथ को लेकर बस स्टैंड के किनारे रंग- बिरंगी चूड़ियों से सजी दुकानें।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। करवा चौथ के पर्व को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महिलाओं के शृंगार से जुड़ी दुकानों पर रंग-बिरंगी चूड़ियों के नए डिजाइन पहुंचने लगे हैं, वहीं पूजा के लिए करवा थाली और कलश सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध है। बाजारों में इस बार कश्मीरी चूड़ियों की सबसे अधिक मांग देखने को मिल रही है। इसके अलावा मेटल, जयपुरी, राजस्थानी और जेली बैंगल्स के अलग-अलग डिजाइन भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
करवा चौथ पर चूड़ियां और मेहंदी महिलाओं के शृंगार का अहम हिस्सा होती हैं। इसी को देखते हुए बाजार में चूड़ियों की दुकानों पर नए डिजाइन और रंगों की वैरायटी उपलब्ध होने लगी है। वहीं मेहंदी कलाकारों के पास भी बुकिंग होना शुरू हो गई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार महिलाएं सबसे अधिक कश्मीरी चूड़ियां पसंद कर रही हैं। इनकी कीमत 100 रुपये में आठ चूड़ियां है, इसके अलावा मेटल की चूड़ियां, राजस्थानी चूड़ियां और जेली बैंगल्स के डिजाइन भी बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, जयपुर, फिरोजाबाद और मुंबई सहित विभिन्न शहरों से चूड़ियां मंगवाई जा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार जयपुरी सेट की कीमत करीब 350 रुपये है। वहीं, दिल्ली और जयपुर से आने वाली सीप वाली चूड़ियों की कीमत लगभग 100 से 150 रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग डिजाइन और बनावट के कारण इनके दाम भी अलग-अलग हैं। कश्मीरी चूड़ियों के साथ-साथ जयपुरी सेट और अन्य आकर्षक डिजाइन भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।
कोट
इस बार बाजार में कश्मीरी चूड़ियों की सबसे अधिक मांग देखने को मिल रही है। महिलाएं इन चूड़ियों को काफी पसंद कर रही हैं। 100 रुपये में आठ चूड़ियां मिल रही हैं। इसके अलावा मेटल की चूड़ियां, राजस्थानी चूड़ियां और जेली बैंगल्स के डिजाइन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
- अजय सिंह, दुकानदार
बाजार में दिल्ली, जयपुर, फिरोजाबाद और मुंबई सहित विभिन्न शहरों से चूड़ियां आती हैं। सीप वाली चूड़ियों की कीमत 100 से 150 रुपये से शुरू होती है। करवा चौथ नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है।
- मलकीत सिंह, दुकानदार
करवा चौथ को लेकर करवा थाली और कलश सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाला सामान उपलब्ध है। इनकी कीमत 150 रुपये से शुरू हो रही है। महिलाएं धीरे-धीरे खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। त्योहार को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर जरूरी सामग्री रखी जा रही है।
- प्रांजल गुप्ता, दुकानदार
करवा चौथ को लेकर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। पंचक समाप्त होने के बाद सोमवार से खरीदारी में तेजी आएगी। त्योहार के नजदीक आते ही महिलाएं चूड़ियों और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए अधिक संख्या में बाजार पहुंचेंगी।
- करण सिंह, दुकानदार