{"_id":"6ada646e0a839c131e07db0c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142048-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डोडा के भागवाह बस स्टैंड पर लगी आग में 6 दुकानें और 2 स्टोर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डोडा के भागवाह बस स्टैंड पर लगी आग में 6 दुकानें और 2 स्टोर जलकर राख
विज्ञापन
डोडा के भागवाह में जली दुकानें।
- फोटो : doda news
डोडा। ज़िले के भागवाह बस स्टैंड पर बुधवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लगने से छह दुकानें और दो स्टोर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस कर्मियों और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। सूचना मिलने पर भागवाह के नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
आग की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डोडा मुख्यालय से दमकल वाहन पहुंचने में कथित देरी को लेकर नाराजगी जताई। लोगों के अनुसार भागवाह डोडा मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है। क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क की खराब हालत के कारण आपातकालीन सेवाओं को मौके तक पहुंचने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि वे लंबे समय से भागवाह में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस दिशा में अभी तक ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
लोगों का कहना है कि भागवाह और आसपास के क्षेत्रों का दायरा काफी बड़ा है। ऐसे में आग जैसी आपात स्थिति के दौरान दमकल सेवा समय पर उपलब्ध नहीं होने से जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी अग्निशमन केंद्र स्थापित करने और सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
आग में छह दुकानों और दो स्टोर के जलने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और तत्काल राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है।
मौके पर पहुंचे भागवाह के तहसीलदार ने प्रभावित दुकानदारों को राहत का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगजनी में हुए नुकसान का आकलन करवाकर रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानदारों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस आग में एक मोबाइल स्टोर, बारबर की दुकान, किरयाना स्टोर और दो बड़े स्टोर जल गए। राहत की बात ये रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
डोडा वेस्ट विधायक शक्ति राज परिहार ने घटना पर दुख प्रकट किया है और व्यापारियों को विश्वास दिलाया है कि उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। फिलहाल, आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए वास्तविक नुकसान का आधिकारिक आकलन सामने आना बाकी है। इस घटना ने एक बार फिर भागवाह में अग्निशमन केंद्र की जरूरत और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान नुकसान कम करने के लिए आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध करवाई जाएं।