फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका, लंका को लगाई आग

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। कस्बे के रामलीला क्लब में आयोजित रामलीला मंच पर लंका दहन का दृश्य मंचित किया गया। मंच पर सबसे पहले श्री हनुमान जी की आरती की गई। उसके बाद रामलीला मंच पर अशोक वाटिका का दृश्य दिखाया गया। हनुमान लंका में पहुंचकर सबसे पहले माता सीता से भेंट करते हैं तथा उसके पश्चात अशोक वाटिका में पहुंचकर पूरा बाग उजाड़ देते हैं। सिपाहियों द्वारा जब रावण को इस बारे में बताया जाता है तो रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को हनुमान को पकड़ कर लाने के लिए कहते हैं लेकिन हनुमान द्वारा अक्षय कुमार का वध कर दिया जाता है। इसके बाद मेघनाद पहुंचकर हनुमान जी को बंदी बना लेते हैं। रावण दरबार में पहुंचकर रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। इसके बाद हनुमान पूरी लंका को जला देते हैं। इस दृश्य के बाद पूरा कस्बा जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed