फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news

Udhampur News: हाईवे पर उल्टा दौड़ा कैंटर, पीछे चल रहे कार चालक की मौत

विज्ञापन
crime news
धर्थमल में राजमार्ग पर पेश आए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
उधमपुर/चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के चिनैनी के धर्मथल इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑल्टो कार के चालक की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 5:30 बजे तब हुई, जब उधमपुर से रामबन जा रहा एक कैंटर ट्रक अचानक उल्टा चलने लगा और पीछे से आ रही अल्टो कार (जेके 08 जे 0362) से ज़ोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अशकूर अली (27 वर्ष) घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक अशकूर अली उधमपुर के समरोली निवासी राज अली के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत जीएमसी उधमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक की लापरवाही इस हादसे का कारण बनी। हालांकि, दोनों वाहनों की गति और घटना की सटीक वजह जांच के दायरे में है। स्थानीय प्रशासन ने राजमार्ग पर वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed