{"_id":"67a11d30afdf2e8f8e0cfc80","slug":"cricket-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-119999-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ट्रिपल सी के नाम रहा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ट्रिपल सी के नाम रहा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इसमें एसडीएम गुरदेव कुमार, तहसीलदार पंकज सिंह और दूसरे विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच ट्रिपल सी और मादा जूनियर के बीच आयोजित हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिपल सी ने 10 ओवर में 96 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, जबकि गौरव अंथाल ने आठ गेंद में 21 रनों की पारी खेली। मादा जूनियर की ओर से सुमित ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मादा जूनियर की टीम 10 ओवर में छह विकेट खोकर 68 रन बना पाई। ट्रिपल सी के तन्मय ने दो ओवर में 29 रन देखकर चार विकेट हासिल किए। इसे मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं दूसरा मैच जीडीसी चिनैनी और तहसील इलेवन के बीच आयोजित हुआ। तहसील इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडीसी चिनैनी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 98 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें सक्षम ने 22 गेंद में 39 रन बनाए। तहसील इलेवन की तरफ से गुलशन ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी तहसील इलेवन की टीम 10 ओवर में मैच जीत लिया। इसमें रोहित सिंह ने 18 गेंद में 33 रन बनाए। जीडीसी चिनैनी की तरफ से दानिश गुप्ता ने दो ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया। रोहित को अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं फाइनल मुकाबला ट्रिपल सी और तहसील इलेवन के बीच हुआ। सीसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिपल सी ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 125 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। ट्रिपल सी के बल्लेबाज रमन सलारिया ने 23 गेंद में 37 रन बनाए, जबकि तहसील इलेवन के गेंदबाज एजाज गनी ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी तहसील इलेवन की टीम 83 रन ही बना पाई। तहसील इलेवन के अंग्रेज सिंह ने 10 गेंद में 20 रन बनाए, जबकि ट्रिपल सी के गेंदबाज गौरव अंथाल ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट हासिल किए। रमन सलारिया को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।