फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cp workers will go on strike for salary

जल्द वेतन न मिला तो करेंगे हड़ताल

Thu, 08 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ चिनैनी
ब्यूरो/ चिनैनी Updated Thu, 08 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
cp workers will go on strike for salary
d

ढाई साल से वेतन का इंतजार कर रहे सीपी वर्करों ने कहा कि यदि उन्हें जल्द वेतन न मिला तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। बुधवार को कसबे के पीएचई कार्यालय में वाटर वर्कर्स पीएचई इंप्लाइज एसोसियशन की एक बैठक तहसील प्रधान जगदीश मंगोत्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कर्मियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि सीपी वर्कर्स पिछले ढाई साल से वेतन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला, जिस कारण उन्हें घर का खर्चा चलाने में कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है और आगे त्योहार भी आ रहे हैं। यदि वेतन न मिला तो उन्हें कई दिक्कतें होंगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन में पानी के टैंक बने हैं और सरकार ने कुछ लोगों का आर्डर डेलीवेजर में किया था लेकिन उन्हें भी अभी तक वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


उन्होंने पांच सौ रुपये प्रति माह वेतन पाने वालों को डेलीवेजर करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में काम के मुताबिक पद दिए जाने की भी मांग उठाई गई, बैठक में कहा गया कि पीएचई कर्मियों के आधार कार्ड नहीं मिले हैं। उन्हें कुछ और समय दिया जाए और उनके आधार कार्ड जल्द दिए जाने की भी मांग की गई। बैठक में दरबार सिंह, गोविंद राम, गणेश चंद, प्रेमनाथ, सतपाल, बरकत अली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed