फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   court news

Udhampur News: आरोपी की 15 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

विज्ञापन
court news
उधमपुर। पुलिस स्टेशन पंचैरी में दर्ज एफआईआर और पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी मंजूर निवासी खौर गली दमनोट तहसील मौंगरी की अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी पीएसआई विक्रम क्वंथ ने अदालत से आरोपी की न्यायिक रिमांड की मांग की थी, जो जिला जेल में बंद है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एचसी मोहम्मद खलील और अदालत में पीएसआई विक्रम क्वंथ ने आरोपी की शिनाख्त की और अदालत में रिमांड के कागजात पेश किए। उप कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया आरोपी की ओर से उपस्थित थे। आरोपी को 10 अक्तूबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह अदालत की ओर से 14 नवंबर 2024 के आदेश के तहत दिए गए पहले रिमांड के तहत जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में है और जिसकी अवधि 28 नवंबर को समाप्त हो गई। अदालत ने उसके खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती करार देते हुए न्यायिक रिमांड की प्रार्थना की अनुमति दी। आरोपी को 12 दिसंबर 2024 तक 15 दिनों की अतिरिक्त अवधि के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आदेश के मुताबिक इस अवधि के दौरान वह जिला जेल उधमपुर में रहेगा और इसकी समाप्ति के बाद उसे अगले आदेश के लिए विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed