{"_id":"682a4805f7227acd1509100e","slug":"court-gave-police-custody-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123331-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नशा तस्करी के आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नशा तस्करी के आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
अदालत से... का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नशा तस्करी के आरोपी को अदालत ने शनिवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की पहचान राहुल कुमार निवासी उधमपुर के रूप में की गई है। उसे उधमपुर पुलिस ने गश्त के दौरान हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को 4.50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। जांच अधिकारी ने जांच को आगे बढ़ाने और पूछताछ को लेकर शनिवार को जिला ज्यूडिशियल मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपी को पेश किया। अदालत से पुलिस रिमांड देने की अपील की गई।
दोनाें पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पुलिस रिमांड की अनुमति दे दी। अब आरोपी पांच दिन तक पुलिस हिरासत में रहेगा। हिरासत की अवधि पूरी होने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।