{"_id":"5f133d3c8ebc3e63841b80cc","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu2146121185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से उधमपुर पहुंचे 70 लोगों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से उधमपुर पहुंचे 70 लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
उधमपुर। देश के विभिन्न हिस्सों से उधमपुर में लौटने पर 70 लोगों को प्रशासन ने शनिवार को क्वारंटीन किया है। इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। क्वारंटीन किए लोगों का आंकड़ा 19 हजार के करीब पहुंच गया है।
करीब चार महीने से जिला प्रशासन बाहरी राज्यों से लौटने पर लोगों को क्वारंटीन कर रहा है। यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि अच्छी बात है कि करीब 16 हजार लोगों ने क्वारंटीन व सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है। इन पर अब प्रशासन ने किसी तरह की पाबंदी नहीं रखी है। यह लोग आम आदमी की तरह घरों से बाहर निकल कर अपना काम कर सकते हैं। वहीं बाहरी राज्यों से लोगों का लौटना लगातार जारी है। इनमें ज्यादातर सीआरपीएफ, बीएसएफ के जवान हैं, जोकि घरों से छुट्टी काट कर उधमपुर में ड्यूटी पर लौट रहे हैं।
शनिवार को कुल 70 लोग उधमपुर पहुंचे और प्रशासन ने इनको क्वारंटीन कर लिया। इनमें से कुछ लोगों के रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार तक कुल 18940 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। इनमें से 32 पॉजिटिव लोगों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है। 853 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। 210 लोगों को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा गया है। 1923 लोगों को क्वारंटीन का समय पूरा करने के बाद सर्विलांस पर रखा गया है और 15922 लोगों ने सर्विलांस का समय भी पूरा कर लिया है।