{"_id":"5f133c5b8ebc3e63d3525d37","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu2146120150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से लौटे दो लोग मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से लौटे दो लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
उधमपुर। सीआरपीएफ के जवान सहित दो लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों बाहरी राज्यों से उधमपुर पहुंचे थे और दोनों पहले से ही क्वारंटीन किए गए थे। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 324 हो गई है। कोरोना के मामले समाने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ने लगी है।
गौरतलब है कि जुलाई के पहले दो सप्ताह में कोरोना के मामलों में गिरावट आई थी। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली थी। दो दिन तो ऐसे भी निकले, जब जिले में एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। वहीं कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी थी। लेकिन अब फिर से जिले में कोरोना के पॉजिटिव मामले बढ़ने लगे हैं।
शुक्रवार को एक साथ 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो प्रशासन की नींद ही उड़ गई। इनमें ज्यादातर सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान थे। इसके बाद सभी को शनिवार को निकलने वाली सूची का इंतजार था। दोपहर के समय स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और दोनों बाहरी राज्यों से लौटे हैं। कुछ दिन पहले ही सीआरपीएफ का जवान अपने घर से छुट्टी काट कर उधमपुर में ड्यूटी पर लौटा था। इसका जम्मू रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना टेस्ट करवाया गया था। उधमपुर पहुंचने पर इसको बटालियन में ही क्वारंटीन कर लिया गया था। दोपहर के समय रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद जवान को उपचार के लिए जम्मू भेज दिया गया। दूसरा पॉजिटिव रामनगर का रहने वाला व्यक्ति है। यह व्यक्ति बाहरी राज्य से उधमपुर में अपने घर लौटा था। इसको भी उधमपुर में प्रशासन ने क्वरंटीन कर लिया था। इसकी रिपोर्ट का पता चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसको उपचार के लिए बेली में बनाए गए कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।