{"_id":"5ee51c988ebc3e42f75bc501","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu212095210","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 लोगों को प्रशासन ने किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 लोगों को प्रशासन ने किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के विभिन्न तिहस्सों में 150 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें कुछ लोग बाहरी राज्यों से लौटने वाले और कुछ लोग पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रहने वाले हैं।
पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। शुक्रवार को प्रशासन ने कुल 189 लोगों को क्वारंटीन किया है। शनिवार को इनकी संख्या में थोड़ी गिरावट हुई और 150 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार तक 14610 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा गया था। शनिवार को इनकी संख्या 14760 तक पहुंच गई है। इनमें से 117 पॉजिटिव मामलों को जम्मू और उधमपुर में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जबकि 732 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सर्विलांस पर 5285 लोगों को रखा गया है। प्रशासनिक क्वारंटीन पर 561 लोगों को रखा गया है। वहीं, 8030 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।