{"_id":"61a51f36b28ee4645d3f3343","slug":"corona-udhampur-news-jmu2488597198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क यात्रा करने वाले सौ लोगों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क यात्रा करने वाले सौ लोगों के काटे चालान
उधमपुर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर/रामनगर। प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने पर प्रशासन ने सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन न करने वालों पर सख्ती कर दी है। सोमवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में नाके लगाकर बिना मास्क बाहर निकले लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सरकार ने रविवार को कोरोना वायरस से बचने के नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसको लेकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। इसी को लेकर पुलिस ने पूरे जिले में सख्ती कर दी है। पुलिस ने उधमपुर शहर के साथ रामनगर, मजालता, चिनैनी व अन्य कई स्थानों पर सोमवार को नाके लगाए, और बिना मास्क बाहर निकलने वाले लोगों को पकड़कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
शहर में बाजार के साथ यात्री वाहनों में भी लोग बिना मास्क के सफर कर रहे हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर यात्री वाहनों में सवारियां खचाखच भरी जा रही हैं। ऐसे में पुलिस ने नाका लगाकर यात्री वाहनों को रोका, और बिना मास्क बैठे यात्रियों के चालान काटे। शाम तक चली प्रक्रिया में करीब सौ चालान काटे गए। इसी तरह रामनगर में भी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बिना मास्क बाहर निकले लोगों को पकड़ा और चालान काटे।
उधमपुर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करती पुलिस- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।