फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

उधमपुर में 59 लोगाें ने दी कोरोना को मात, 21 नए मामले

विज्ञापन
corona
उधमपुर। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी इलाकों में मंगलवार को कुल 21 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, इस बीच कोविड-19 के लगातार बढते मामलों के बीच मंगलवार को 59 लोगों द्वारा कोरोना को मात देकर घर लौटने ने राहत दिलाई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3857 पहुंच गया है, जिसमें से 3401 ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में 404 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक 52 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, मौजूदा समय में अंडर सर्विलांस में रखे गए लोगों की संख्या 912 हैं, इनमें 370 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। हास्पिटल क्वांरटीन में मौजूदा समय में एक भी मरीज नहीं हैं। 512 लोगों को होम क्वांरटीन किया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी उछाल आ गया था। इस दौरान कुछ कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई थी। जिसने स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन व आम लोगों के लिए भी काफी चिंता पैदा कर दी थी। प्रशासन की ओर से जगह-जगह लोगों को कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए आने वालों लोगों के लिए भी कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बाजारों में मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल करने के अलावा उन्हें जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट आने के साथ ही कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने ने राहत दिलाई है। वहीं मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को क्वारटीन करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनके टेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed