फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona in udhampur

बेखौफ लोग, न मास्क और न सामाजिक दूरी, बाजारों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
corona in udhampur
उधमपुर बाजार में दुकानों के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़।
उधमपुर। शहर में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, मगर शहरवासी लापरवाही बरत रहे हैं। रोजाना बाजार में लोग उमड़ रहे हैं, लेकिन कोई भी सामाजिक दूरी का पालन करता नजर नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं कई लोग मास्क पहनना भी लाजिमी नहीं समझ रहे हैं। इससे कोरोना महामारी के फैलने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण बाजार में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। इस दौरान लोग जमकर लापरवाह कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही रविवार को भी हुआ। सुबह ही शहर के विभिन्न हिस्सों में भीड़ लग चुकी थी। लोग सामाजिक दूरी के नियम को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दुकानों में उमड़े हुए थी। कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां ज्यादातर महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन

दुकानदार भी लोगों को भीड़ बढ़ने से रोकते नजर नहीं आए। इसके साथ ही बाजार के विभिन्न हिस्सों में लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। लोगों को देख कर लग रहा कि जिले में कोरोना संक्रमण है ही नहीं और जीवन सामान्य हो चुका है। लोगों के अंदर कोरोना को लेकर डर कहीं पर भी नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन व नगर परिषद की तरफ से भी नियमों की अनदेखी करने वालों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ दिन पहले नगर परिषद ने एक दिन के लिए कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बाद इस तरफ ध्यान देना पूरी तरह से बंद कर दिया है।

कोरोना महामारी के बीच उधमपुर बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।

कोरोना महामारी के बीच उधमपुर बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।

कोरोना से बेखौफ होकर बाजार में आवागमन करते लोग।

कोरोना से बेखौफ होकर बाजार में आवागमन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed