{"_id":"678acd1ad58df626cc0325c3","slug":"construction-work-of-160-projects-of-jjm-worth-rs-1200-crore-in-limbo-due-to-lack-of-funds-udhampur-news-c-202-sjam1011-119367-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फंड की कमी से अधर में जेजेएम के 1200 करोड़ के 160 प्रोजेक्टों के निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फंड की कमी से अधर में जेजेएम के 1200 करोड़ के 160 प्रोजेक्टों के निर्माण कार्य
Sat, 18 Jan 2025 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
बीते साल 31 अक्तूबर थी समय सीमा, अभी तक कहीं 70 तो कहीं 90 प्रतिशत ही हुए काम
- योजना में देरी से आज भी प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में जल जीवन मिशन(जेजेएम) के तहत लोगों के घरों में स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए जलशक्ति विभाग की ओर से लगभग 1200 करोड़ से निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन तय समय सीमा खत्म होने के बावजूद अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसकी मुख्य वजह फंड का अभाव बताया जा रहा है।
पूरे जिले में इस योजना के तहत करीब 160 प्रोजेक्टों पर काम होने हैं। गौरतलब है कि इस योजना को शुरू हुए दो साल से भी अधिक का समय पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक कई क्षेत्रों में 70 प्रतिशत तो कई क्षेत्रों में 90 प्रतिशत तक ही इस योजना के तहत निर्माण कार्य पूरा हो सका है। वहीं कुछ जगहों पर 30 प्रतिशत तो कुछ जगहों पर 20 प्रतिशत का निर्माण कार्य अभी होना है, जबकि निर्माण कार्य को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा 31 अक्तूबर 2024 थी।
योजना के तहत जहां जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ जल व पानी घर तक पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से नई पाइपलाइन बिछाने, फिल्ट्रेशन प्लांट, वाटर टैंक बनाने के साथ ही हर घर नल लगाने का काम किया जा रहा था। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधर में है। इसमें फंड का अभाव माना जा रहा है। फंड के अभाव के चलते निर्माण कार्य बंद पड़े हुए है। खासकर योजना के तहत निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदारों को पैसा न मिलने से कार्य समय पर पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
कई क्षेत्रों के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे
योजना के तहत जिला में ज्यादातर निर्माण कार्य उन ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे है, जहां अभी तक पानी की सुविधा नहीं है। लेकिन मौजूदा समय में जिला के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। वह रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जलस्रोताें से पानी ढोते हैं।
पाइपलाइन बिछाने के बावजूद घरों में सप्लाई नहीं
विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। लेकिन खासतौर पर जिला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग बावलियों व प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां पर पाइपलाइन बिछाने के बावजूद घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
जिला के कई क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य चल रहे है। विभाग की ओर से पूरी तरह से प्रयास किए जा रहे हैं कि मार्च तक इस योजना को पूरा किया जा सके। तीन-चार महीने से फंड नहीं आया है। लेकिन, ठेकेदारों को हिदायत दी जा रही है कि वह इस योजना को समय पर पूरा करें।
- संदीप गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
रिपोर्ट, परवेज खान