{"_id":"6041301f8ebc3e59176b74b8","slug":"congress-outspoken-against-inflation-udhampur-news-jmu2305683190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस मुखर
विज्ञापन
उधमपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों व महंगाई को लेकर वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिब और दब्बड़ चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका है।
इस दौरान वरिष्ठ नेता उदय भानू और जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस व अन्य घरेलू वस्तुओं की कीमतें बढ़ाकर केंद्र सरकार ने आम आदमी की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगा कर मोटी कमाई कर रही है।
जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने कई जनता विरोधी कार्य किए हैं। लोगों से झूठे वादे कर राज्य का दर्जा छीनकर केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील कर दिया है। लेकिन डेढ़ बाद भी कोई विकास नहीं हुआ है। अब प्रॉपर्टी टैक्स का फरमान जारी कर गरीब जनता की कमर तोड़ दी है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इसके लिए विरोध प्रदर्शन करेगी। जब तक सरकार अपने काले कानूनों को वापस नहीं लेगी और मंहगाई को कम करने के प्रयास नहीं करेगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। केंद्र सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है।