फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Concern expressed over the closure of door-to-door garbage collection

घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था बंद होने पर जताई चिंता

विज्ञापन
Concern expressed over the closure of door-to-door garbage collection
उधमपुर। नगर में घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था बंद होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित मगोत्रा ने चिंता जताई है। इसके साथ ही नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आड़ेहाथ लिया है। कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए घरों से कचरा एकत्रित करने का काम शुरू किया गया था। इसके लिए टेंडर जारी कर ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसकी एवज में प्रत्येक घर से पचास रुपये प्रति माह शुल्क लिया जाता था। लेकिन यह व्यवस्था पांच दिन बंद है। जानकारी मिली है कि ठेकेदार का टेंडर खत्म हो गया है और नगर परिषद ने दूसरे ठेकेदार को टेंडर अलाट किया है। नगर परिषद का कहना है कि व्यवस्था को सुचारु करने में 21 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

मगोत्रा ने कहा नगर परिषद को दो माह पहले कदम उठाना चाहिए था लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापवाही से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर से गलियों व नालियों में कचरे के ढेर लगने लगे हैं, जो काफी चिंताजनक है। नगर परिषद से मांग है कि जल्द व्यवस्था को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed