किश्तवाड़। युवाओं में खेल भावना और सौहार्द का संचार करने के उद्देश्य से सेना ने किश्तवाड़ के चौगान में भाईचारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला खेल अधिकारी खराती लाल शर्मा ने सेना अधिकारी कैप्टन ध्रुव वर्मा की उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इसमें जिले की कुल 77 टीमों ने भाग लिया। सेना अधिकारियों ने कहा कि बल्ले और गेंद के बीच प्रतियोगिता मैदान में उतरने के लिए बड़ी भीड़ को आकर्षित करेगी। युवाओं ने घाटी में मुख्य रूप से क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और समर्पण के कारण उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह टूर्नामेंट किश्तवाड़ के युवाओं को अपना प्रदर्शन दिखाने और कौशल को निखारने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। युवाओं में शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ने के लिए सेना ऑपरेशन सद्भावना के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन करती रही है।

फोटो..भारतीय सेना ने ब्रदरहुड किक्रेट टूर्नामेंट आयोजित किया।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो..भारतीय सेना ने ब्रदरहुड किक्रेट टूर्नामेंट आयोजित किया।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो..भारतीय सेना ने ब्रदरहुड किक्रेट टूर्नामेंट आयोजित किया।- फोटो : UDHAMPUR