फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   communicable decease

Udhampur News: कोरोना 19 के बाद अब एच3 एन2 वायरस की दस्तक, विशेष सावधान रहने की जरूरत

विज्ञापन
communicable decease
उधमपुर। कोविड 19 के बाद अब एच3 एन2 नामक एक संक्रामक वायरस ने देश में दस्तक दी है, यह एक सामान्य फ्लू अथवा मौसमी बुखार की तरह है। इसके लक्षण भी कोरोना महामारी के समान हैं और यह भी एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति में फैलता है और विशेष तौर पर बच्चों व गंभीर रोगों से पीडित बुजूर्गों पर जल्दी हावी होता है। इसलिए लोगों को इससे बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला अस्पताल में तैनात संयुक्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक रैना ने दी है। उन्होंने लोगों से एच3 एन 2 नामक वायरस से बचाव के लिए विशेष सलाह दी है और लोगों को अपने बच्चों को इस वायरस से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर भारत में इस वायरस के सर्वाधिक मामले सामने आ रहें हैं, यह सामान्य फ्लू का ही एक नया वैरिएंट हैं, जो हर साल एक नए रूप में सामने आता है। इस बार इंफ्लुएंजा ‘‘ए’’ का यह एक नया सब वैरिएंट आया है, जिसकी पहचान एच 3 एन 2 के रूप में की गई है। उतर भारत में अपने अनुकूल वातावरण के कारण यह अधिक फैल रहा है और कई लोगों को अपनी चपेट में लेकर बीमार कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च तक की अगर बात की जाए तो छाती से सम्बंधित 70 प्रतिशत बीमारियां इसी वायरस की चपेट में आने के कारण हो रही हैं। दो से तीन दिन तक बुखार, बदन दर्द, उल्टी होना, खांसी, नाक बहना इत्यादि इसके मुख्य लक्षणों में शामिल हैं। यह रेस्परेटरी सिस्टम के अलावा शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यह खासकर बच्चों में निमोनिया का कारण बन रहा है और कुछ लोगों को भी इसके कारण वेंटिलेटर तक की जरूरत पड रही है। विशेषतौर पर जो बच्चे पहले से ही किसी गंभीर रोग से पीडित हैं उनमें यह तेजी के8 साथ फैल रहा है। इसलिए उन्हें सबसे अधिक सावधानी रखने की जरूरत है जबकि स्वस्थ बच्चों में पांच से सात दिन के भीतर यह स्वत समाप्त हो जाता है, अथवा कुछ मामलों में इसके लक्षण 15 दिन तक भी रह सकते हैं। लेकिन फिर भी अगर तीन दिन तक बुखार जैसे लक्षणों में सुधार नहीं आता है अथवा कोई गंभीर लक्षण भी नजर आते हैं तो जल्दी डाक्टर से चेकअप करवाकर उचित सलाह लें। स्वयं से ऐंटीबायोटिक्स वगैरह का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed