फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Common Service Centre

Udhampur News: पांच ब्लॉक की सात पंचायत में खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर

विज्ञापन
Common Service Centre
रियासी। माड़ी ए पंचायत घर के साथ बनाया गया सीएससी का कमरा।
इमारतें तैयार मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला में ग्रामीण विकास विभाग के बारह ब्लॉकों में से पांच ब्लॉक में आने वाले दिनों में सात कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोले जाएंगे। इसका लाभ पंचायत में रहने वाले ग्रामीण उठा सकेंगे।
सीएससी खोले जाने के लिए पंचायत घरों के भीतर कमरे तो बना दिए गए हैं लेकिन वहां पर मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं पहुंची है। बताया जाता है कि वहां पर अभी तक इंटरनेट कनेक्शन,कंप्यूटर,प्रिंटर व अन्य सुविधाएं नहीं दी गई हैं। कॉमन सर्विस सेंटर में ग्रामीणों को कई प्रकार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। मुख्य रूप से आधार कार्ड, पैन कार्ड,राशन कार्ड के अलावा इनकम टैक्स फाइल तैयार करना व टिकट वगैरह की बुकिंग करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

एक पंचायत के सरपंच ने बताया कि पंचायत कार्यालय में सीएससी को खोले जाने के लिए कमरे तो बना दिए गए लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी वहां पर जरूरी सुविधाएं देने का सामान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के इन ब्लॉक में खोले जाने हैं सीएससी

ब्लॉक रियासी पंचायत माड़ी ए
ब्लॉक रियासी पंचायत सिला
ब्लॉक पैंथल पंचायत पैंथल
ब्लॉक पैंथल पंचायत तीर्थी
ब्लॉक कटरा पंचायत हट
ब्लॉक अरनास पंचायत हंदर
ब्लॉक पौनी पंचायत भांबला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed