{"_id":"61438de98ebc3e882b726bae","slug":"committee-to-be-constituted-for-the-development-of-suddhamahadev-temple-udhampur-news-jmu243791175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुद्धमहादेव मंदिर के विकास के लिए गठित हो कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुद्धमहादेव मंदिर के विकास के लिए गठित हो कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। तीर्थ स्थलों का विकास, पंचायतों में पानी की किल्लत दूर करने और सड़कों के निर्माण के लिए एनओसी की समस्या को दूर किया जाए। यह मांग पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सुद्धमहादेव में आयोजित जनता दरबार में उठाई हैं।
जानकारी के अनुसार सुद्धमहादेव में डीडीसी सदस्य ऊषा देवी, बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद की ओर से जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम परवेज अहमद नायक, तहसीलदार वेद प्रकाश व बीडीओ ओपी भगत मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। दरबार में सात पंचायतों कटवालत, सुद्धमहादेव, कोसार, मानतलाई, बप्प, सराड़ व जिग के जनप्रतिनिधियाें और ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर समस्याओं को उजागर किया।
बैठक में तीर्थ स्थलों के विकास सहित सुद्धमहादेव मंदिर के चढ़ावे को मंदिर के विकास पर खर्च करने की मांग उठाई गई। वहीं, विकास के लिए स्थानीय लोगों की कमेटी बनाने पर जोर दिया। प्रधानमत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत जिन लोगों के सर्वे से नाम छूट गए हैं उन्हें लाभ देने के लिए फिर से सर्वे करवाने की अपील की गई। हायर सेकेंडरी स्कूल की इमारत की खस्ता हालत, पीएचसी में स्टाफ की कमी दूर करने, स्वास्थ्य विभाग के दूसरी जगह अटैच स्टाफ को वापस करने की मांग उठाई गई। कोटाधार में पेयजल किल्लत, मानतलाई से गमस्तू व बरकूंडा में वन भूमि की एनओसी देने, गांच्छड़ से चज्ज व बरकूंडा से राजी तवी पर पुल बनाने, पीएमजीएसवाई सड़कों में आई जमीनों का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को उठाया गया। मौजूद अधिकारियों ने जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है।