{"_id":"62c0866cedaf764d8e0107f9","slug":"cocoon-udhampur-news-jmu2631627106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में पांच दिन में बिकी 1.35 करोड़ की कोकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में पांच दिन में बिकी 1.35 करोड़ की कोकून
विज्ञापन
उधमपुर की कोकून मंडी में कोकून खरीदने पहुंचे कीट पालक
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सेरीकल्चर कार्यालय में चल रही कोकून मंडी में पांच दिन में जिले के कीट पालकों ने रिकॉर्ड एक करोड़ 35 लाख रुपये की कोकून बेच दी है। शनिवार को पांचवें दिन करीब 40 लाख रुपये की कोकून बिकी। रविवार को इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
28 जून को डीसी कृतिका ज्योत्सना ने कोकून मंडी का उद्घाटन किया था। पहले दिन करीब 14 लाख रुपये की कोकून बिकी। इसके बाद कीट पालकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, और प्रतिदिन तीन लाख से अधिक की कोकून बिकी। सेरीकल्चर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दिनों में जिले में करीब 850 कीट पालकों ने करीब 30 हजार किलो कोकून मंडी में बेची है। कीट पालकों को इसके करीब 1.35 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं।
पांच दिन की मंडी में कोकून का सर्वाधिक दाम 1550 रुपये प्रति किलो रहा। जबकि, औसतन दाम 1320 रुपये प्रति किलो है। शनिवार को पांचवें दिन जिले के विभिन्न हिस्सों से कुल 185 कीट पालक मंडी में पहुंचे, और इन्होंने कुल नौ हजार किलो कोकून बेची। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये थी। उधमपुर में यह मंडी 22 जुलाई तक चलेगी। पांच दिन में एक करोड़ से अधिक की कोकून बिकने को विभाग अच्छा संकेत मान रहा है, और संभावना है कि इस बार उधमपुर में रिकॉर्ड कोकून बिकेगी।
विज्ञापन
इससे पहले 2017-18 की कोकून मंडी में सवा छह करोड़ की कोकून बिकी थी। यह राशि अब तक की सबसे अधिक है। लेकिन, इस बार जिस प्रकार कोकून मंडी की शुरूआत हुई है, और कीट पालकों को कोकून के अच्छे दाम मिल रहे हैं तो लग रहा है कि इस बार सात करोड़ से अधिक की कोकून बिकेगी। वहीं, मंडी में कोकून के अच्छे दाम मिलने पर कीट पालक भी खुश होकर लौट रहे हैं।

उधमपुर की कोकून मंडी में कोकून खरीदने पहुंचे कीट पालक- फोटो : UDHAMPUR