फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   climate

बारिश से चिनैनी में बढ़ी ठंड, धुंध से लिपटे पहाड़

विज्ञापन
climate
चिनैनी। तेज बारिश और हवाएं चलने से चिनैनी में ठंड में इजाफा हुआ है। हालांकि, जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटॉप और पटनीटॉप में हिमपात नहीं हुआ है। तहसील की पहाड़ियों पर धुंध पड़ी है।
विज्ञापन

फिर से मौसम बदलने के बाद बुधवार को दोपहर के समय चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश होने से ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। इससे क्षेत्र के तापमान में काफी गिरावट आई है। पटनीटॉप समेत नत्थाटॉप और सनासर में भी बारिश हुई है। ठंड में इजाफा होने से जल्द ही पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। बुधवार शाम तक इन स्थलों में रुक-रुक का बारिश का क्रम जारी रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा है। जुगधार, शिवगढ़ धार आदि चोटियों पर भी धुंध पड़ी है। वहां भी हिमपात की संभावना है। ठिठुरन बढ़ने के चलते दुकानदारों ने शाम को जल्द ही दुकानें बंद कर घरों की ओर रुख किया है। गौरतलब रहे कि गत दिनों नत्थाटॉप की चोटी पर बर्फबारी हुई है। सैलानी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed