{"_id":"620954b066ef25751d42f96b","slug":"cleaning-problem-udhampur-news-jmu2537711166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दयनीय है सफाई व्यवस्था का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दयनीय है सफाई व्यवस्था का हाल
विज्ञापन
उधमपुर: बस स्टैंड को जाने वाली गली में लगा गंदगी का ढेर.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कुछ दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराने लगी है। बाजार के विभिन्न हिस्सों में गंदगी से ढेर लगे देखे जा सकते हैं। इससे शहरवासियों और दुकानदारों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, नगर परिषद इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा।
शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नप ने अब घर घर से कचरा उठाने की योजना शुरू की है। इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के ढेर लगे रहे। इनको उठाने के लिए नप के सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे। बस अड्डे की आटे वाली गली में गंदगी से दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। गली में इतनी गंदगी थी कि लोगों को इसके बीच से गुजरना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने बताया कि इस गली की सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन इस तरह की गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, और शहरवासी परेशान होते हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग को कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा है। घर घर से गंदगी उठाने वाले कर्मचारी भी कभी कभार ही कचरा लेने पहुंच रहे हैं।