फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   civik news

Udhampur News: सीएसआर के तहत सेल ने एसडीएच भद्रवाह को दी हाईटेक एंबुलेंस

विज्ञापन
civik news
-एंबुलेंस में डिजिटल एक्स-रे, डिजिटल अल्ट्रासाउंड सहित अन्य उपकरण उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने जम्मू-कश्मीर में अपनी पहली कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत उप जिला अस्पताल (एसडीएच) भद्रवाह को अत्याधुनिक व पूर्ण सुविधाओं से लैस हाईटेक एंबुलेंस दी है। यह एंबुलेंस भद्रवाह जैसे दूरदराज एवं पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हाईटेक एंबुलेंस को सेल के स्वतंत्र निदेशक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मंजीत राजदान ने एक औपचारिक समारोह में एसडीएच भद्रवाह को सौंपा। अधिवक्ता मंजीत राजदान ने सेल के चेयरमैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब सेल ने जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सीएसआर के अंतर्गत सहायता प्रदान की है। यह पहल भद्रवाह जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

वहीं, भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. वर्षा शर्मा ने कहा कि यह हाईटेक एंबुलेंस मरीजों की देखभाल, उपचार और आपातकालीन स्थिति में उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों तक सुरक्षित स्थानांतरण में बेहद सहायक होगी। एंबुलेंस में डिजिटल एक्स-रे, डिजिटल अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं जिससे मरीजों को आपात स्थिति में भी जरूरी जांच की सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने भी सेल की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की जनहितकारी योजनाएं जारी रहेंगी। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed