फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Children gave a message to save the earth through drama

नाटक के माध्यम से बच्चों ने दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश

विज्ञापन
Children gave a message to save the earth through drama
उधमपुर। गैर सरकारी संगठन जियो और जीने दो की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों को धरती को बचाने का संदेश दिया। इसके अलावा संगठन ने धरती की दशा को बेहतर बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान तारिक शाह ने बताया कि आज पर्यावरण और धरती की दशा मानव की गतिविधियों के कारण काफी बिगड़ चुकी है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि लोगों में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाई जाए। मौजूदा समय में पेड़ों को अंधाधुंध काटा जा रहा है और नदियों में कचरे की भरमार है। धरती को बचाने के लिए बच्चों ने नाटक के माध्यम से जागरूक किया है। बाद में बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीना कौल, उप प्रधान परवीन अख्तर, रूबी शेख, अजब खुराना, अनीश, साहिल, शेख, फरहान, उमा कौल, जैफ, संतोष, पवन, राज कुमार, आसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed