{"_id":"68c5d30f78457e19330b02b6","slug":"chenani-shortage-of-drinking-water-peoples-face-problems-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-127372-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी के वार्ड एक में पेयजल किल्लत जारी, लोग पैसे खर्च कर मंगवा रहे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी के वार्ड एक में पेयजल किल्लत जारी, लोग पैसे खर्च कर मंगवा रहे टैंकर
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर एक में पेयजल किल्लत बरकरार है। पिछले करीब तीन सप्ताह से वार्ड नंबर एक में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों के लिए समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
लोगों को पानी के लिए कुदरत जल स्रोत पर जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ, राकेश कुमार, संदीप ने कहा कि कस्बे के वार्ड नंबर एक में पेयजल किल्लत बरकरार है। लोगों को प्राकृतिक जलस्रोत का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि कई लोगों को पैसे से पानी के टैंकर मंगवा कर अपने घरों में पानी पहुंचाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में बीच-बीच में जल शक्ति विभाग का टैंकर तो आता है लेकिन वह भी सभी घरों तक पानी नहीं पहुंचा सकता जिस कारण कई घर बिना पानी के रह जाते हैं।
वार्ड वासियों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि उनकी समस्या को जल्द हल किया जाए अन्यथा लोगों को मजबूरन प्रदर्शन पर उतरना पड़ेगा। संवाद