फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani, Shortage of Drinking water, Electricity Off

Udhampur News: चिनैनी में पानी की किल्लत, कई स्थानों पर बिजली गुल

विज्ञापन
Chenani, Shortage of Drinking water, Electricity Off
चिनैनी। उपमंडल में लगातार बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई लोग तो पैदल चलकर बावलियों से पानी ला रहे हैं। वहीं अब भी कई इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए एक टैंकर लगाया गया है लेकिन उससे पानी की समस्या दूर नहीं हो पा रही। दूसरी ओर बिजली की भी समस्या बरकरार है। कई इलाके अभी भी बिजली से कटे हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। चिनैनी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद से पेयजल समस्या गहराई हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर एक के लोगों ने शनिवार को बैठक की। इसमें कहा गया कि पेयजल सप्लाई को सुचारु करने के लिए विभाग को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चिनैनी के अन्य वार्डों में भी पानी की किल्लत चल रही है। चिनैनी के कुद के अलावा दूसरे कुछ गांव में अभी भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग उकी है कि बिजली तथा पानी की आपूर्ति को सुचारु किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed