{"_id":"68c70f0ad9ec02c21f08c4c4","slug":"chenani-ramleela-practice-saheen-khan-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-127393-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी की रामलीला में शाहीन खान देते हैं विशेष सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी की रामलीला में शाहीन खान देते हैं विशेष सहयोग
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में होने वाली रामलीला राजा-महाराजाओं के जमाने से चली आ रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शाहीन खान रामलीला संपन्न होने तक अपने विशेष सहयोग देंगे।
वह रामलीला के शेड में फलों की रेहड़ी लगाते हैं। रामलीला की रिहर्सल से लेकर रामलीला संपन्न होने तक वह अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते हैं। दुर्गा राम क्लब के प्रधान अभिषेक जमवाल ने बताया कि शाहीन खान का सहयोग सराहनीय रहता है। रामलीला की रिहर्सल नवरात्र से करीब 15 से 20 दिन पहले शुरू हो जाती है।
शाहीन खान रामलीला में खुद साफ-सफाई का जिम्मा उठाते हैं। वह कलाकारों के लिए चाय बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। प्रधान ने कहा कि रामलीला में कलाकारों के अलावा सदस्यों का भी सहयोग रहता है। शाहीन खान तथा अन्य लोग रामलीला मंच पर पहुंच कर अपना सहयोग देते रहते हैं। संवाद