फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani, Jammu Srinagar Highway, Traffic Jam

Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम की समस्या लोगों के लिए बनी परेशानी

विज्ञापन
Chenani, Jammu Srinagar Highway, Traffic Jam
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समस्या अभी भी कम नहीं हुई है। जाम के कारण 25 मिनट के सफर में दो से तीन घंटे लग रहे हैं। ऐसे में लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार, अनवर हुसैन, राधे श्याम ने कहा कि जम्मू श्रीनगर हाईवे पर समस्या अभी भी बरकरार है। चिनैनी से उधमपुर तक का जो सफर 25 मिनट का था वह अब दो से तीन घंटे में पूरा हो रहा है उन्होंने कहा कि यात्री वाहन भी बीच रास्ते से ही वापसी कर लेते हैं और ऐसे में जाम की समस्या हर किसी के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है । लोगों ने कहा कि चिनैनी क्षेत्र में माल वाहक वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसे में समस्या अभी भी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू श्रीनगर हाईवे सामान्य नहीं हो जाता तब तक लोगों के लिए जाम की समस्या बनी रहेगी और लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि चिनैनी से उधमपुर को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग को जल्द शुरू करवाया जाए ताकि छोटे वाहन आसानी से आ जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed