फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chat pooja

उधमपुर में धूमधाम से मनाया गया छठ

विज्ञापन
chat pooja
उधमपुर में छह पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविकानगरी व आसपास के इलाकों में रहने वाले बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों ने शनिवार को लोकपर्व छठ श्रद्धा व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया। लोगों ने बिल्लन बावली व अन्य स्थानों पर स्थित बावलियों पर एकजुट होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिए अर्घ्य देकर उपासना की। बिल्लन बावली में तो मेला लगने जैसा माहौल बना हुआ नजर आया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। सुरक्षाबलों ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे से ही घरों से लोग छठ पर्व को लेकर बनाए गए घाटों पर पहुंचना शुरु हो गए थे। सबने अस्ताचल गामी सूर्य देव को नमस्कार करते हुए पूजन अर्चन सहित प्रसाद भेंट किए गए। शहर के बीच पारंपरिक रीति व रिवाज के साथ रंग बिरंगे वस्त्र परिधानों में लोकपर्व छठ के प्रसिद्ध गीतों को गाते हुए श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना करने बिल्लन बावली पर पहुंचे, जिसमें अधिकांश महिलाएं रहीं। ढलते सूर्य को सबने अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वहीं बच्चों, बुजुर्गों व युवाओं में भी पारंपरिक भरपूर धार्मिक उत्साह नजर आया। लोकगीतों से घाट गूंज रहे थे और वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पूजन को देखने के लिए पहुंचे। सभी ने सूर्यदेव की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए भगवान सूर्य के अर्घ्य अर्पित किए। बिल्लनबावली में धार्मिक श्रद्धा की छटा देखते ही बन रही थी। वहीं श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार को सूर्योदय काल में सूर्यदेव के अर्घ्य के साथ यह छठ व्रत पूर्ण होगा। बिल्लन बावली इलाके में शाम को मेला लगने जैसा माहौल बना हुआ था। इसी को लेकर सुरक्षाबलों ने बिल्लन बावली व आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed