फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chairman of District Legal Service Authority Visit Jail

Udhampur News: डालसा अध्यक्ष ने यूटीआरसी के साथ किया जिला जेल का दौरा

विज्ञापन
Chairman of District Legal Service Authority Visit Jail
उधमपुर जिला जेल के दौरे पर अपनी टीम के साथ पहुंचे डालसा अध्यक्ष।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा ) के अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ ने अंडर ट्रायल समीक्षा समिति (यूटीआरसी) के साथ रविवार को जिला जेल का दौरा किया ताकि समिति को सुझाए गए व्यक्तियों के केसों का आकलन किया जा सके।।
इस मौके पर डालसा की सचिव डॉ. स्मृति शर्मा, उप विधिक सहायता बचाव परामर्शदाता (एलएडीसी) अधिवक्ता पवन गुप्ता और सहायक विधिक सहायता बचाव परामर्शदाता व अधिवक्ता विनय सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। डालसा अध्यक्ष और सचिव ने व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों, उनके मामलों की प्रगति और वर्तमान में उनके पास मौजूद कानूनी प्रतिनिधित्व के बारे में पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य कैदियों से भी बातचीत की और उनके कारावास से संबंधित उनकी समस्याओं और शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इस बीच उन्होंने कैदियों की स्थिति का आकलन करने के लिए बैरकों का भी दौरा किया। अध्यक्ष ने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। इसके अलावा उन्होंने शौचालयों की सफाई सहित सुविधाओं की समग्र स्वच्छता का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान सचिव ने मुफ्त कानूनी सहायता और कानूनी प्रतिनिधित्व के अधिकार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कैदियों को बताया कि वे इन अधिकारों तक कैसे पहुंच सकते हैं और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed